Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्वार्थनगर।उ0प्र0।

जिला जज/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के आदेशानुसार  11 दिसम्बर 2021 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10.00 बजे से सिविल कोर्ट सिद्धार्थनगर व बाह्य स्थित न्यायालय बांसी, डुमरियागंज एवं जिला कारागार, सिद्धार्थनगर तथा समस्त राजस्व, चकबन्दी एवं अन्य न्यायालयों में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली के वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवाद सहित) सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद, सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद (जनपद न्यायालय में लम्बित), अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोश वाद), के प्रकरण से सम्बन्धित मामलों को प्रमुखता प्रदान करते हुए, से संबंधित लम्बित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
साथ ही साथ उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन स्तर के प्रकरण धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली के वाद, श्रम वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवाद सहित) एवं अन्य वादों (आपराधिक शमनीय, पारिवारिक एवं अन्य सिविल) के प्रकरण आदि का भी निस्तारण पारस्परिक सुलह समझौते के आधार पर आपसी सद्भावना के अधीन कराया जा सकता है।
आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के आम जनता को सूचित करें कि दिनांक 11 दिसम्बर 2021 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10.00 बजे से सिविल कोर्ट सिद्धार्थनगर व बाह्य स्थित न्यायालय बांसी, डुमरियागंज एवं जिला कारागार, सिद्धार्थनगर तथा समस्त राजस्व, चकबन्दी एवं अन्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिससे की आम जनता को इस सूचना से प्रोत्साहित होकर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु न्यायालय में उपस्थित हो सके।
यह जानकारी श्री चन्द्रमणि, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर ने अपने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।