ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डा. वी.के. वर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण कर वृद्ध जनों में किया फल, मिष्ठान्न का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

विजयादशमी के उपलक्ष्य पर होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक एवं जिला अस्पताल में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने सपरिवार गुरूवार को बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों में फल, मिष्ठान्न आदि का वितरण किया। डा. वर्मा ने अशक्त, बीमार वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधि एवं मास्क उपलब्ध कराया।
डा. वर्मा ने कहा कि वृद्ध जनों, जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। विजयादशमी का मूल संदेश है कि अन्याय पर न्याय की विजय हो। बताया कि पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज द्वारा समय-समय पर वृद्ध जनों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराये जाते हैं। वृद्ध जनों में फल वितरण के दौरान डा. वर्मा के साथ उनकी पत्नी श्रीमती राजेश्वरी वर्मा, अयांश रंजन, डा. श्याम नरायन चौधरी, सोहनलाल, विनय मौर्य, धर्मेन्द्र वर्मा आदि शामिल रहे।