Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शौर्य चक्र विजेता शहीद सिपाही रघुनाथ सिंह की पत्नी श्रीमती सीता देवी को डीएम ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव तथा चौरी-चौरा कांड के शताब्दी वर्ष एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में कुमाऊं रेजीमेंट के शौर्य चक्र विजेता शहीद सिपाही रघुनाथ सिंह की पत्नी श्रीमती सीता देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा आर्थिक सहायता प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने उनका हाल-चाल पूछा तथा आश्वस्त किया कि किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई होने पर वह उन्हें अवगत करा सकती हैं। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि समय-समय पर श्रीमती सीता देवी का हाल-चाल लेते रहें तथा उनके समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। इस अवसर पर सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 श्रीनिवास त्रिपाठी, बीएसए जगदीश शुक्ला, जीजीआईसी प्रिंसिपल श्रीमती नीलम सिंह, डीएसओ सत्यवीर सिंह, ईडीएम सौरभ द्विवेदी, संचित मोहन तिवारी, अशोक मिश्र उपस्थित रहे।