ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मतदाता जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आगामी विधान सभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत  अधिक से अधिक मतदाताओं का पंजीकरण कराये जाने हेतु मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन एपीएनपीजी कालेज परिसर में आयोजित स्वनिधि दीप महोत्सव मेले में किया गया। रैली को कॉलेज प्रांगण से पूर्वान्ह 11.30 बजे जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली वहां से चलकर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई।
रैली रवाना करने के पूर्व वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अधिकारी/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी लोग मतदाता बनने हेतु अपना पंजीकरण करायें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने अधिक से अधिक युवाआेंं को मतदाता हेतु पंजीकरण कराने की अपील किया।
स्वीप आइकॉन डॉ0 श्रेया ने कहा कि ‘‘अबकी बार शत-प्रतिशत मतदान’’ कराने के लिए सभी लोग संकल्प लें। अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें जिससे आगामी निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके।
रैली में स्काउट एण्ड गाइड, एन0एस0एस0 व एन0सी0सी0, किसान डिग्री कालेज, एपीएन डिग्री कालेज, जीआईसी, जीजीआईसी, बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज, खैर इण्टर कालेज, सक्सेरिया इण्टर कालेज, श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज सहित अन्य विद्यालयों के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं, उनके शिक्षक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राजकीय कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा ‘चलो मतदान करें हम’ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप अजीत कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर पवन जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह, श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 योगेश शुक्ल, रोटरी क्लब मिड टाउन के आशीष कुमार श्रीवास्तव, स्काउट एण्ड गाइड कमिश्नर, कमाण्डेंड एनसीसी उपस्थित रहे।