Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अखिलेश के बहकावे में नहीं आयेंगे भारत के मुसलमान

जिन्ना से इतना प्यार है तो पाकिस्तान चले जाय अखिलेश- संजय चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय   अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भारत विभाजन के जिम्मेदार जिन्ना को महिमा मण्डित करने पर तीखी आलोचना किया। संजय चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव को या तो इतिहास का ज्ञान नहीं है या वे जान बूझकर हिन्दु-मुसलमान के नाम पर नफरत पैदा कर रहे हैं। कहा कि यदि उन्हें जिन्ना से इतना ही प्यार है तो उन्हें पाकिस्तान जाकर राजनीति  करना चाहिये। भारत के मुसलमान  किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भारतीय जनता पाटी  सरकार के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व से सपा सहित विपक्षी दल मुद्दाविहीन हो गये हैं और वे तात्कालिक लाभ के लिये राजनीति के नाम पर लोगों में नफरत फैलाना चाहते हैं। सपा के राष्ट्रीय  अध्यक्ष अखिलेश यादव अपना बयान वापस ले और देश की जनता से माफी मांगे या देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाय। कहा कि राष्ट्रवादी मुसलमान जिन्ना को कभी स्वीकार नहीं करेगा। वे देश विभाजन और उसके बाद हुये कत्लेआम के  सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं जिसमें हजारों लोगों को मार डाला गया।