Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

20 नवम्बर से होगा पांच दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव 2021 का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों को प्रेस वार्ता के दौरान सम्बोधित करते हुये बताया कि कपिलवस्तु महोत्सव 2021 का आयोजन दिनांक 20 नवम्बर 2021 से 24 नवम्बर 2021 तक पांच दिनों तक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दिया गया है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि दिनांक 20 नवम्बर 2021 प्रथम दिन महोत्सव का शुभारम्भ, रात्रि में श्रीमती रेखा भारद्वाज, अनरियल क््रयू डांस ग्रुप का कार्यक्रम, दिनांक 21 नवम्बर 2021 को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, रात्रि में बृज की होली, राजस्थानी फाक कार्यक्रम (पदमश्री गुलाबो जी), दिनांक 22 नवम्बर 2021 को रात्रि में जयपुर बीटस, कवि सम्मेलन/मुशायरा कार्यक्रम (डा0 विष्णु सक्सेना, अनामिका अम्बर, वसीम बरेलवी, गजेन्द्र सोलंकी, हासिम फिरोजाबादी आदि), दिनांक 23 नवम्बर 2021 को कामेडी नाइट (राजू श्रीवास्तव) भोजपुरी नाइट (खेसारी लाल) का कार्यक्रम, दिनांक 24 नवम्बर 2021 को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, श्री सुखविन्दर सिंह का कार्यक्रम आयोजित होगा। लोहिया कला भवन में प्रत्येक दिवस कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। श्री विजित सिंह का कार्यक्रम रात्रि में आयोजित होगा। स्मारिका प्रकाशन का कार्य मुख्य विकास अधिकारी द्वारा देखा जायेगा। मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा स्मारिका में मीडिया के लोगों का फोटोग्राफ लगाये जाने की मांग की गयी जिसपर जिलाधिकारी द्वारा सहमति प्रदान की गयी साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि स्मारिका में मीडिया के लोगों के जो लेख प्राप्त होंगे उसे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रकाशन कराया जायेगा। आप सभी लोग महोत्सव का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें।