Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस आये 29 प्रार्थना पत्र, 01 का मौके पर हुआ निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील इटवा में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता तथा उपजिलाधिकारी इटवा अभिषेक पाठक की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस इटवा में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 29 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-13, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-06, विकास-02, तथा अन्य-08 मामले प्रस्तुत हुए। जिसमें राजस्व-01 प्रार्थना-पत्र को जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संदीप चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मेघवरण, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0 सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, तहसीलदार इटवा, तहसील इटवा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।