ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जागरूकता शिविर आयोजित

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जागरूकता शिविर ,जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन जनपद के राजकीय गेस्ट हाउस सिद्धार्थनगर में मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इंद्रावास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

उनके द्वारा राजकीय रेस्ट हाउस में महिलाओं से संबंधित जन समस्याएं सुनी गई इसमें एक मामले का तत्काल सुलह समझौता करा दिया गया उसके बाद मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इंद्रावास सिंह द्वारा जिला कारागार सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया उसके बाद कस्तूरबा गांधी विद्यालय शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, सदर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार यादव महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मीरा चौहान एवं महिला शक्ति के जिला समन्वयक विवेक मालवीय विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अजीत कुमार दुबे श्रीधरा कांत दुबे कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ सहायक ममता पाठक सुश्री अर्पणा विश्वास जिला समन्वयक विजय प्रताप प्रजापति आदि जनसमुदाय वहां उपस्थित रहे।