ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सपा की समीक्षा बैठक में बूथ स्तर पर निगरानी का निर्णय

हर वोट कीमती, कोई मतदाता छूटने न पाये- सिद्धार्थ सिंह

भाजपा के छल से ऊब चुके हैं मतदाता- अयाज अहमद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दल को पराजित करने के लिये हर एक वोट बहुत कीमती है, सपा कार्यकर्ता इस पर नजर रखें कि मतदाता सूची से किसी का नाम कटने न पाये और जिनका छूट गया है उसे अभियान चलाकर जुड़वाया जाय। यह विचार गुरूवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने व्यक्त किया। वे गांधीनगर के रहमतगंज मुहल्ले में सपा के वरिष्ठ नेता अयाज अहमद के संयोजन में आयोजित समीक्षा बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि  प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है, इससे बौखलायी भाजपा कोई भी षड़यंत्र कर सकती है, ऐसे में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सर्तक नजर रखनी होगी। बूथ स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने बूथों की सघन समीक्षा कर लें।
सपा नेता अयाज अहमद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट है, लोगों में उत्साह है, मतदाता पूरी तरह से भाजपा के छल से ऊब चुके हैं।
समीक्षा बैठक में मतदाता सूची का सघन निरीक्षण, मतदाताओं का नाम नये सिरे से जोड़ने आदि पर सघन चर्चा की गई।
बैठक मं राघवेंद्र सिंह यदुराम यादव, राजेश यादव ,समीर आलम , मो.साद सद्दू, अमन प्रताप सिंह, रफी अहमद, सलमान अहमद, राष्ट्रीय सचीव यूथ ब्रिगेड सुल्तान अहमद, अजय कुमार राजभर,रहमान सिद्दीकी, इरशाद अहमद, राजा आलम , मोनिस , हाफिज शहादत, शिखर सिंह, कुतबुद्दीन, सुजीत यादव, मो. आसिफ , अली अरशद सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।