ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

विधायक संजय ने 49 दिव्यांगों मे किया मोटराइज्ड साईकिल, कम्बल का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली  विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने शुक्रवार को नगर पंचायत  भानपुर के परिसर में 49 दिव्यांगों में चार्जेबल बैटरी द्वारा स्वचालित मोटराइज्ड साईकिल और कम्बल का वितरण किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग जन सशक्तिकरण और विधायक निधि के सहयोग से जब 49 दिव्यांगों को मोटराइज्ड साईकिल और कम्बल मिला तो उनके चेहरोें पर मुस्कान थी। विधायक संजय प्रताप ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि सरकार जन-जन के उत्थान को समर्पित है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की घोषणा कर उचित कदम उठाया है। लोकतंत्र में भाजपा सबकी आवाजों को सुनने के साथ ही उन्हें अवसर देने को प्रतिबद्ध है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर से लेकर भाजपा सभी वर्गो के हित के लिये काम कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभागीय अधिकारियोें, कर्मचारियों के साथ ही जयेश प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, बब्लू सिंह, नीतेश श्रीवास्तव, विकास शर्मा, अनूप जायसवाल, पिन्टू यादव के साथ ही दिव्यांगों के अभिभावक, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।