Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कुलदीप सिंह बनाए गए आपदा प्रबंध टास्कफोर्स के नोडल अधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय महानगर लखनऊ के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार द्वारा जारी पत्र के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षकध्जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड दल सिंगार यादव ने कुलदीप सिंह को आपदा प्रबंध टास्क फोर्स का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है,कुलदीप सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्काउट गाइड की आपदा प्रबंध टास्क फोर्स जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी आपदा की स्थिति में सहयोग करने के लिए तैयार रहेगी।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशिक्षण  आयुक्त स्काउट एवं जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह कोविड-19 आपदा के पहली और दूसरी लहर के दौरान जब आमतौर पर  लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे ऐसे समय में भी नियमित रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर प्रवासी मजदूरों के वापसी के लिए लगाई गई बसों के आसपास सहयोग करके,उनके घर वापसी में, भोजन पानी वितरण में सहयोग किया था, भारत स्काउट और गाइड नेशनल हेडक्वॉर्टर नई दिल्ली द्वारा आयोजित कोविड-19 अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम गदपुरी हरियाणा में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया, इसके अलावा समय-समय पर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण बस्ती की तरफ से कई प्रशिक्षण आपदा प्रबंध प्राधिकरण कार्यालय पिकअप भवन लखनऊ जाकर के ट्रेनिंग ली है। प्रादेशिक मुख्यालय महानगर लखनऊ द्वारा आयोजित आपदा प्रबंध प्रशिक्षण में भी जनपद के 20 प्रतिभागियों के साथ आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिला प्रशासन के द्वारा स्थापित  एकीकृत कोविड-19 कंट्रोल सेंटर विकास भवन बस्ती में अपनी सेवाएं देते रहे हैं।