Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मिला टी शर्ट, मेडल स्मृति चिन्ह तो मुस्कुरायी बेटियां

पूर्व आईजी हरिभजन सिंह ने बढाया छात्राओं का हौसला

 बेगम साहिबा, खैर साहब के सपनों को साकार करना प्राथमिकता- मु. अकरम

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बेगम साहिबा, खैर साहब के सपनों को साकार करने के लिये मुतवल्ली मोहम्मद अकरम के संयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जन सेवा के अनेक माध्यमों से प्रयास लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरूवार को पूर्व आईजी हरिभजन सिंह ने बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रतिभावान छात्राओं, खिलाडियों,  एवं विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को टी शर्ट, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर  उत्साहवर्धन किया।
पूर्व आईजी हरिभजन सिंह ने छात्राओं का हौसला बढाते हुये कहा कि बेगम साहिबा, खैर साहब ने जो सपना देखा था उसे साकार करने का बेटियांें को शीक्षित कर सशक्त बनाना सबसे बेहतर माध्यम है। कहा कि अबुल खैर ट्रस्ट, बेगम खैर इण्टर कालेज, निसवां इण्टर कालेज, अबुल खैर ट्रस्ट हास्पिटल जनपद के लोगांे के समक्ष सेवा और संकल्प का उदाहरण प्रस्तुत करे।
बेगम खैर इण्टर कालेज के प्रबन्धक एवं मुतवल्ली मो. अकरम ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि जब से दायित्व मिला है वे  लगातार स्थितियों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हमीदुल्लाह कासमी, मो. असरफ, मो. अरशद, जमाल अहमद, जिशान हैदर रिजवी,  के साथ ही शिप्रा पाठक, रौनक रियाज, इकरा नाज, सादिया रहमान, अनामिका, साध्वी, अंकिता, श्रेया शुक्ला, मीरा, ज्योति यादव, मरियम, जैनब, श्रेया, मुस्कान, आंशी, रूखसार खातून, श्वेता गौतम, रीना, सायमा खातून, सना, महक, मधु, जफीरा खातून के साथ ही विद्यालय परिवार के अनेक लोग  शामिल रहे।