ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सपा ने मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शुक्रवार को स्थानीय नागरिकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मण्डलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि बस्ती रेलवे स्टेशन चौराहे से सुगर मिल तक एवं जिगिना बरदहिया सुगर मिल मार्ग नारंग रोड सहित जनपद के जर्जर सड़कांे का शीघ्र निर्माण और मरम्मत कराया जाय।
सपा नेता सिद्धेश कुमार सिन्हा ने मण्डलायुक्त को बताया कि बस्ती रेलवे स्टेशन चौराहे से सुगर मिल तक एवं जिगिना बरदहिया सुगर मिल मार्ग नारंग रोड की स्थिति अत्यन्त दयनीय है, दोनोें सड़कों में एक नगरपालिका और दूसरी जिगिना बरदहिया सुगर मिल मार्ग नारंग रोड पीडब्लूडी में है। स्थानीय नागरिकों ने अनेकों बार शासन, प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया किन्तु  समस्या ज्योें की त्यों बनी हुई है। सिद्धेश कुमार ने बताया कि मण्डलायुक्त ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता किया। इसके साथ ही उन्होने चेतावनी दिया कि यदि 15 दिनों के भीतर दोनों प्रमुख सड़कों का निर्माण शुरू न हुआ तो वे जनहित में आन्दोलन को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल वफा, सपा जिला सचिव धर्मराज यादव ‘डब्बू’ सदानन्द ओझा, अभय श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, अदनान, मोहित, अजीत यादव, बन्टी प्रजापति आदि शामिल रहे।