ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बूथ जीत गये तो सपा की सरकार बनना तय-सिद्धार्थ सिंह

बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर बढाया हौसला

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पुनरीक्षण प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने शनिवार को  अनेक बूथों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते हुये  सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि समाजवादी बूथ जीत गये तो हमें चुनाव जीतने और सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
कहा कि बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से निरन्तर संवाद बनाये रखे और यह भी देख ले कि कोई पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहने पाये। बूथवार मतदाता सूची का निरीक्षण कर लें और यदि किसी का नाम छूट गया हो तो उसे जोडवायें। लोकतंत्र के इस बड़े अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक बदलाव और सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिये सभी मतदाता महत्वपूर्ण है। राजनीतिक बदलाव की शुरूआत बूथों से ही शुरू होगी।
सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने बस्ती सदर , कप्तानगंज, नगर पूरब , रुधौली विधानसभा के विभिन्न बूथों पर पहुँच कर पार्टी के बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते हुये  उनका हौसला बढाया।
बूथ स्तरीय समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से  युवा सपा नेता इं० शैलेश चौधरी, यूनुस आलम, वरिष्ठ सपा नेता अयाज अहमद, सुजीत यादव,राहुल सिंह,अमिश खान, सलमान अहमद, अनिरुद्ध चौधरी, मो आसिफ, मो खुरशेद, मो रहमान, मानवेन्द्र सिंह ,शिखर सिंह, विकास सिंह रहे।