ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अन्तिम दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

मिला पुरस्कार तो मुस्कुराये खिलाड़ी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बीआरसी हर्रैया के परिसर दो दिवसीय जिला बेसिक बाल क्रीड़ा के अन्तिम दिन शनिवार को प्रथम सत्र का उद्घाटन भाजपा नेत्री डॉ श्वेता सिंह एवं समापन प्रसिद्ध समाज सेवी इंजीनियर वीरेन्द्र मिश्र द्वारा किया गया।सुबह से ही बच्चों का उत्साह देखनें लायक था। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 200 मीटर में दुबौलिया के अनूप 400 मीटर में कप्तानगंज के विक्रम लम्बी कूद में हर्रैया के मोहित, बालिका वर्ग में 100 मीटर में गौर की शहनाज खातून 200 मीटर में बहादुरपुर की सुप्रिया 400 मीटर में बहादुरपुर की सुप्रिया लम्बी कूद में रुधौली की गीता तथा जूनियर वर्ग बालक 200 मीटर में बहादुरपुर के राज गौड़ 400 मीटर में हर्रैया के मोहम्मद निसार 600 मीटर में बहादुरपुर के अभय लम्बी कूद में दुबौलिया के सचिन, बालिका वर्ग में 100 मीटर में बहादुरपुर की अंकिता 200 मीटर में बहादुरपुर की अंकिता 600 मीटर में सल्टौआ की नेहा लम्बी कूद में बहादुरपुर की अंकिता आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया बड़कऊ वर्मा हर्रैया ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी अध्यक्ष संतोष शुक्ल बाबूलाल ओझा एआरपी गिरजेश सिंह उदय प्रताप सिंह उमेश सिंह संदीप सिंह सुनील बौद्ध घनश्याम सिंह कुलदीप सिंह सहित ब्लॉक के तमाम शिक्षकों नें माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद विकासखण्ड की शिक्षिकाओं नें अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। खेल समाप्ति की घोषणा खण्ड शिक्षा अधिकारी बस्ती सदर इन्द्रजीत ओझा ने किया इसके उपरान्त पुरस्कार व प्रमाणपत्र का वितरण करते हुए इंजीनियर वीरेन्द्र मिश्र ने कहा परिषदीय विद्यालयों के बच्चे काफी होनहार हैं खेल शिक्षा से अलग नही है बल्कि शिक्षा का ही अंग है। क्रीड़ा प्रतियोगिता के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए क्रीड़ा प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि खेल के दौरान व्यायाम शिक्षक भीमसेन सिंह खेल अनुदेशक पवन, दीपक, राजकुमार, उत्तम, जितेन्द्र, कपिलदेव  सहित जिले के सभी व्यायाम शिक्षक और खेल अनुदेशकों ने सहयोग किया तथा बीआरसी के राकेश प्रकाश श्रीवास्तव और सुनील कुमार का योगदान सराहनीय रहा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह मंत्री बालकृष्ण ओझा डॉ योगेश सिंह अखिलेश सिंह प्रमोद त्रिपाठी काशीराम वर्मा  वीरेन्द्र शुक्ल, प्रवीण श्रीवास्तव, विवेक कान्त पाण्डेय रजनीश पाण्डेय महेश कुमार राम सागर वर्मा  रामतौल शर्मा राजकुमार विश्वकर्मा इन्द्रसेन मिश्र शमशुल हुदा राहुल उपाध्याय मनीष पाण्डेय गोपाल दूबे अजीत वर्मा आकाश मिश्र शिवम शुक्ल  प्रमोद ओझा देवेन्द्र शुक्ल राजीव शुक्ला कमलेश सिंह शिव प्रकाश पाण्डेय एसआरजी आशीष श्रीवास्तव अरुण शुक्ल जगदम्बा दूबे महेंद्र कुमार उमाशंकर मणि त्रिपाठी स्कन्द मिश्र नरेन्द्र पाण्डेय शिव प्रकाश सिंह सुधीर तिवारी विद्या सागर वर्मा राजीव शरण मानिराम वर्मा अर्जुन प्रसाद हनुमान दूबे अमर चन्द गुलाम अशरफ दुखरन शुक्ल मीरा चौधरी नीलम सिंह भारती शुक्ल नीला शुक्ल सौम्या द्विवेदी ज्योति शुक्ल एकता सिंह निरूपमा तिवारी मंजरी श्रीवास्तव तान्या सिंह मंजू पाण्डेय जया सिंह ममता त्रिपाठी सहित जिले के तमाम शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक व कर्मचारी मौजूद रहे।