Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सांसद एवं डीएम ने किया नवनिर्मित पचपेड़िया मार्ग का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सांसद हरीश द्विवेदी तथा जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने नवनिर्मित पचपेड़िया मार्ग का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस अवसर पर सांसद ने सड़क पर नारियल भी फोडा। सांसद तथा जिलाधिकारी लगभग 500 मीटर तक पैदल इस सड़क पर चले तथा सड़क की गुणवत्ता को देखा।
अपने सम्बोधन में सांसद ने कहा कि यह सड़क पिछले तीन वर्षो से क्षतिग्रस्त थी और जनता इसको बनवाने के लिए बार-बार धरना प्रदर्शन भी कर रही थी। नगर पालिका की सड़क होने के बावजूद उन्होने जनता के दर्द को समझा और सांसद निधि से रू0 1.25 करोड़ देकर कुल 900 मीटर सड़क का निर्माण कराया है। सड़क निर्माण पूरी गुणवत्ता से हुआ है। अब यह जनता की जिम्मेंदारी है कि वह इसे सुरक्षित भी रखें, सड़क पर पानी न बहाये, और न ही किसी प्रकार के समारोह के लिए गड्ढा खोदंे।
जिलाधिकारी ने सभी का स्वागत करते हुए सांसद  का जनहित से जुड़े इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता पीसी गूजर, अवर अभियन्ता एपी सिंह, चेम्बर्स आफ इण्डस्ट्री के अध्यक्ष एके सिंह, जगदीश प्रसाद शुक्ल, पवन कसौधन, प्रमोद पाण्डेय, राजेश पाल चौधरी, जीएमसी कांस्टेªक्शन कम्पनी के संतोष पाण्डेय, पचपे़िड़या मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य, स्थानीय नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। सभासद प्रतिनिधि आशीष शुक्ला ने जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह सौपा।