Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

11 एंव 12 दिसम्बर को सभी कालेज में आयोजित होंगा कोविड-19 टीकाकरण कैम्प

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कहा है कि आगामी 11 एंव 12 दिसम्बर को सभी कालेज में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण कैम्प मंें शतप्रतिशत 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावको का टीकाकरण सुनिश्चित कराये। वे कलेक्टेªट सभागार में प्रधानचार्यो की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि जिन विद्यालयो में 11 को परीक्षा है तथा सीबीएसई बोर्ड वाले स्कूलों में 12 दिसम्बर रविवार को टीकाकरण कैम्प आयोजित होंगा।
उन्होने कहा कि  जिन लोगों ने कोवैक्सीन टीका का पहला डोज लगवाया है, वे 28 दिन पूरा करके 29वे दिन तथा जिन्होेने कोवीशिल्ड टीका लगवाया है, वे 84 दिन पूरा करके दूसरा डोज लगवायेंगे। उन्होेने प्रभारी सीएमओ डॉ0 फखरेयार हुसैन को निर्देश दिया कि समय से प्रातः 10.00 बजे सभी विद्यालयों में टीकाकरण टीम पर्याप्त वैक्सीन एंव सीरिंज  के साथ भेजवाना सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव ने किया। इसमें प्रधानाचार्या नीलम सिंह, यूनिसेफ के आलोक राय तथा प्रधानाचार्य एवं उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।