Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस ने कैन्डिल जलाकर दिया श्रद्धांजलि, सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों के निधन पर  शुक्रवार को शास्त्री चौक के निकट  कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कैन्डिल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर बिपिन रावत व सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सैनिकांें का निधन देश की बड़ी क्षति है। कहा कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराया जाना चाहिये। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
कैन्डिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ला , पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विपिन राय, संदीप श्रीवास्तव, शौकत अली ‘नन्हू’, विकास वर्मा, अनुराग पाण्डेय , पवन वर्मा इंद्रपाल सिंह, सर्वेश शुक्ला , विकास निषाद, अलीम अख्तर, शाहिल खान के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।