Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का हुआ विस्तार, नगर कमेटी की घोषणा

व्यापार मंडल का विस्तार नये पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बने अजय चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर कमेटी पिछले माह भंग कर दी गयी थी। जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। मालवीय रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में आनंद राजपाल ने अजय चौधरी को नगर अध्यक्ष एवं किशन के गसोयल को महामंत्री मनोनीत किया।

इसके साथ ही मनीष कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेन्द्र उपाध्याय, अवधेश गुप्ता, अतुल शुक्ला, रंजीत श्रीवास्तव, विधानचंद चौधरी को उपाध्यक्ष, योगेश कुमार, राजेन्द गुप्ता, अमजद, सुशील कुमार सैनी, कमल राजपाल को मंत्री, रामकिशोर साहू, आकाश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विकास सिंह, अर्जुन गुप्ता को संगठन मंत्री बनाये गये। नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी संगठन को सर्वोपरि मानते हुये व्यापारियों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा एकजुटता की ताकत से व्यापारियों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा एक सशक्त नगर कमेटी आज से सक्रिय हुई है। सांगठनिक कार्यों में सहयोग प्रदान करते हुये सभी पदाधिकारियों को व्यापारियों के उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज उठाना होगा। इस अवसर पर युवा विंग के जिला महामंत्री शिवा सिंह कसेरा की एपीएनपीजी कालेज में विधि संकाय का प्रतिनिधि चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। बैठक में हाली मो. आलम, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र चौरसिया, रविन्द्रपाल सिंह जल्लू, बृजमंगलदेव बरनवाल, अदालत प्रसाद, संजय जायसवाल, अर्जित कसौधन, अभिषेक गुप्ता, शम्भूनाथ गुप्ता, निखिल गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद कसौधन, किशन के गोयल, पवन श्रीवास्तव, गोपाल मद्धेशिया, आदित्य कसौधन, अशोक निगम, ऋषभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।