Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

निर्वाचन कार्य में किसी भी दशा में लापरवाही पाये जाने पर उनके विरूद्ध की जायेंगी कार्यवाही- एडीएम

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जानेहे तु हुई बैठक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुयी। उन्होने निर्वाचन से जुड़े सभी प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने उत्तरदायित्वों का पूर्ण रूप से पालन करना सुनिश्चित करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी दशा में लापरवाही पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी।
उन्होने बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अनिल कुमार को निर्देश दिया कि अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ ई.वी.एम. मशीनों के संचालन, रख-रखाव, रेण्डमाईजेशन, एफ.एल.सी. जॉच आदि महत्वपूर्ण कार्यो को ससमय पूरा करा लें। मुख्य कोषाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि निर्वाचन व्यय एवं अनुवीक्षण से संबंधित समिति का गठन किया जाना है। आयोग के मानक के अनुसार परीक्षण करना एंव प्रेक्षक के दिशा निर्देशों के पालन करने हेतु टीम गठित की गयी है।
एडीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि नामांकन, मतदान, मतगणना/ई.वी.एम. मशीनों की वीडियोंग्राफी/फोटोग्राफी तथा सीसी टीवी कैमरा की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अतिरिक्त मजिस्टेªट सूरज कुमार यादव, अर्थ एंव संख्याधिकारी मो0 सादुल्लाह, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, उपायुक्त वाणिज्यकर हेमन्त यादव, शासकीय अधिवक्ता परिपूर्णानन्द पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता शुभनारायण, डीपीआरओ शिव शंकर सिंह, अशोक मिश्र तथा निर्वाचन के हीरालाल मिश्र, सोयब अख्तर उपस्थित रहे।