Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नवागत सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने किया कार्यभार ग्रहण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
डॉ. चंद्रशेखर को बस्ती जनपद का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। बृहस्पतिवार को बस्ती पहुंचे डॉ. चंद्रशेखर ने कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान में जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉ. एके श्रीवास्तव को उनके पद से हटा दिया गया है।
इटावा जनपद के मूल निवासी डॉ. चंद्रशेखर इससे पूर्व आगरा व फरूखाबाद सहित अन्य जिलों में स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक पद पर रह चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के सबसे महत्वपूर्ण समझे जाने वाले एसीएमओ आरसीएच के पद पर लंबे समय तक काम का उनका अनुभव है। इसके अलावा फर्रूखाबाद में बतौर सीएमओ भी उन्होंने सेवाएं दी हैं।
कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने सभी एसीएमओ के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि इस समय कोविड टीकाकरण विभाग के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है, इसी के साथ अन्य कार्यक्रमों का सुचारू रूप से चलना भी जरूरी है। विभाग में नीचे से ऊपर तक के सभी अधिकारी व कर्मचारी टीम भावना के तहत काम करें तो सफलता जरूर मिलेगी।