ब्रेकिंग न्यूज़
सीएमओ का आदेश नोडल अधिकारी डा0 एस0बी0सिंह के ठेंगे पर अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार

जागरूकता से रूकेगा मानवाधिकार का हनन- प्रेरक मिश्र

मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी में विमर्श

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट द्वारा मानवाधिकार दिवस पर प्रेस क्लब सभागार में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति के  अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में कहा कि  इस दुनिया में सभी लोग अधिकारों के मामले में बराबर है। देश के लोगों के बीच नस्ल, रंग, लिंग, भाषा, धर्म या अन्य विचार, धर्म, संपत्ति, राजनीतिक आदि बातों के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसलिए मानवाधिकार का निर्माण किया गया है। भारत में आज भी कई लोगों को मानव अधिकारांें के बारे में जानकारी ही नहीं है। पिछड़े गांवों में मानवाधिकार का हनन होना आम बात है। शहरों में जिन्हें जानकारी है वे लोग गलत फायदा भी उठा लेते हैं। इस दिवस को मनाने का यही उद्देश्य है सभी को समानता का अधिकार मिले।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम कमलापुरी ने कहा कि मानवाधिकारों के बारे में जानकारी न होने के कारण अनेक लोग शोषण का शिकार हो जाते हैं। लोगों को इसकी विस्तार से जानकारी हो इस दिशा में प्रयास तेज किया जायेगा। ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल बजाज,  प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता,  प्रदेश कार्यक्रम सचिव अमीर चंद गुप्ता प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह ने मानवाधिकार पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि  किसी मनुष्य के साथ किसी किसी कीमत पर किसी तरह का भेदभाव नहीं हो यह मानव अधिकार है। सबल लोगों को चाहिये कि वे निर्बलों का उत्पीड़न न करे।
अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष आशीष उर्फ कल्लू बाबा ने कहा कि अभी  मानवाधिकार के प्रति जागरूकता का अभाव है। पूरा प्रयास होगा कि ट्रस्ट की ओर से जागरूकता अभियान तेज किया जाय। इस मौके पर प्रेरक मिश्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी में विनोद कुमार चौरसिया, अमरनाथ कसौधन, शिव सहाय गुप्ता, रामकेश यादव, अजय,  राजेश तिवारी , नंदू कन्हैया लाल दिवाकर सिंह आदि शामिल रहे।