ब्रेकिंग न्यूज़
सीएमओ का आदेश नोडल अधिकारी डा0 एस0बी0सिंह के ठेंगे पर अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार

पूर्व सैनिक परशुराम मिश्र के  निधन पर शोक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पूर्व सैनिक सिविल लाइन्स निवासी 92 वर्षीय परशुराम मिश्र का  निधन हो गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से उन्हें शुक्रवार को कलेक्टेªट परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि परशुराम मिश्र  सादगी और सामाजिक सेवा की मिसाल थे। उनका निधन समाज के लिये अपूर्तनीय क्षति है। साहित्यकार डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने कहा कि  उनकी आध्यात्मक में विशेष रूचि थी और नियति ने उन्हें सहज मृत्यु दिया। साहित्यकार त्रिभुवन प्रसाद मिश्र ने कहा कि सेना और सिविल पुलिस में उन्होने सेवा के दौरान पूरी निष्ठा से दायित्वों को निभाया। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि समाज में उनका योगदान याद किया जायेगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ओम प्रकाश     धर द्विवेदी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पं. चन्द्रबली मिश्र, दीननाथ यादव, रामदत्त जोशी, रामललित यादव, भागवत प्रसाद श्रीवास्तव, राजकुमार तिवारी आदि शामिल रहे।