Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गनेशपुर में बनेगा 100 शैय्या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती मण्डल मुख्यालय से सटे नगर पंचायत गनेशपुर में 100 शैय्या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा, इसके लिये प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने गनेशपुर निवासियों के बीच इन खुशियों को चाय की दुकान पर साझा करते हुये बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि नगर पंचायत गनेशपुर में कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नही है, 100 शैय्या युक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत जिला स्तरीय समिति से चयन कराकर प्रस्ताव भेजा जाय।
आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वे पिछले काफी दिनों से प्रयासरत थे कि नगर पंचायत गनेशपुर में 100 शैय्या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बने, सांसद हरीश द्विवेदी ने स्वयं इसे गंभीरता से लिया। कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रस्ताव पर स्वीकृति, भूमि अधिग्रहण की प्रकिया पूरी कराने के बाद प्रयास होगा कि शीघ्र ही अस्पताल का निर्माण शुरू हो। इसके बन जाने पर लोगों को इलाज के लिये भटकना नहीं पड़ेगा।
चाय की दुकान पर जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी। मुख्य रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल, परशुराम यादव, आज्ञा राम यादव, धर्मराज यादव, प्रेम यादव, अभय श्रीवास्तव, कपिलदेव चौबे, रामदीन उपाध्याय, विजय मौर्य, त्रिभुवन, बेचूं लाल, राजेन्द्र यादव, रियाजुल हसन, आकिब खान आदि ने इस पहल की सराहना करते हुये सांसद हरीश द्विवेदी के प्रति इस पहल के लिये आभार व्यक्त किया।