Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

20 दिसम्बर को आयोजित होगा रोजगार मेला

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

20 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह 10 बजे से राजकीय आई.टी.आई. परिसर कटरा, बस्ती में मिशन रोजगार के अन्तर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी मणि मोहन ओझा, सहायक निदेशक, सेवायोजन, बस्ती मण्डल बस्ती ने दी है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा जिला उद्योग केन्द्र जनपद बस्ती के संयुक्त तत्वाधान में यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी प्रतिष्ठित कम्पनियां लगभग 1000 पदों पर रोजगार/(कैम्पस भर्तियां) करेंगी। इसमें कम्पनियों के मैनेजर एच.आर. उपस्थित रहकर साक्षात्कार/शारीरिक परीक्षण के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, 02 फोटो एवं बायोडाटा के साथ दिनांक 20 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह 10 बजे से राजकीय आ.टी.आई. परिसर कटरा, बस्ती में उपस्थित होकर कोविड-19 के दिशा निर्देशों/मास्क आदि का पालन करते हुये मेले में निःशुल्क सम्मिलित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिये। योग्यता दसवीं से लेकर स्नातक/अन्य कौशल व डिप्लोमा, डिग्री आदि निर्धारित है। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिये कोई मार्गव्यय देय नहीं होगा।