Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पटेल जी सच्चे अर्थो में भारत रत्न-डा. वी.के. वर्मा

सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुण्य तिथि पर किया नमन्

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आजाद भारत के  प्रथम  गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्ततिथि पर याद किया गया। बुधवार को सरदार पटेल स्मारक संस्थान की ओर से छत्रपति साहू जी सभागार में उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते हुये वरिष्ठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता  डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि  उन्होंने न सिर्फ आजादी की लड़ाई में भूमिका निभाई बल्कि 565 देशी रियासतों में 562 को शांतिपूर्ण ढंग से भारत में विलय करवाया। अपनी रणनीति की बदौलत कश्मीर, जूनागढ़ और हैदराबाद जैसे देशी रियासतों को भारत में विलय के लिए मजबूर कर दिया। ऐसे में सरदार पटेल हम सभी के लिए प्रेरणा के अद्वितीय स्त्रोत हैं। वह सच्चे अर्थों में भारत रत्न थे, जिन्होंने न सिर्फ आजादी में अहम भूमिका निभाई बल्कि उसके बाद देश को एक करने का भी बीड़ा उठाया। ऐसे महापुरूष से सदैव प्रेरणा लेने की जरूरत है।
डा. पटेल के चित्र पर पुष्पार्चन करने वालों में ओम प्रकाश चौधरी, चौधरी राजेश निराला, प्रेमचन्द्र उर्फ पोरस, बुद्धिराम चौधरी, अरूणेन्द्र पटेल, नीलेश पटेल, हरिराम, विनय मौर्य आदि शामिल रहे।