ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बच्चे को दवा का ओवरडोज देने के मामले में स्टाफ नर्स सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा

मामले की उप जिला‌धिकारी की टीम ने जांच की थी, जिसमें प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला अस्पताल मे स्टाफ नर्सो की संवेदनहीनता के कारण बच्चे के मौत का मामला प्रकाश मे आया है। पीडित के शिकायत के बाद हुई जांच मे स्टाफ नर्सो की करतूत सामने आयी है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती नौ महीने के बच्चे को दवा का ओवरडोज देने के एक मामले में स्टाफ नर्स सहित पांच चिकित्सा कर्मियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

19 अगस्त की घटना में आरोप है कि स्टाफ नर्स व अन्य लोगों ने झुंझलाहट में बच्चे को इंजेक्शन का ओवरडोज दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि इस मामले की उप जिला‌धिकारी की टीम ने जांच की थी, जिसमें प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। सभी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। बच्चे के पिता मोहम्मद आसिफ निवासी भैरोपुर थाना कलवारी का आरोप है कि वह अपने नौ माह के बच्चे फैजान को लेकर 19 अगस्त को उल्टी दस्त का इलाज कराने जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। जहां डॉ.बीपी यादव को दिखाया। डाक्टर के कहने पर उसे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया। उस समय स्टाफ नर्स इंचार्ज सर्वेश राय, ललिता कुमारी सीनियर नर्स, सिस्टर राजेश्वरी, सिस्टर अंजली चौधरी और सिस्टर सरिता यादव ड्यूटी पर थीं। तहरीर के अनुसार जब उनसे बच्चे का इलाज शुरू करने को कहा तो सबने चाय पीकर आने की बात कही। कुछ देर इतजार करने के बाद जब दोबारा बुलाने पहुंचा तो फिर कुछ देर में आने को कहकर वापस भेज दिया गया। आधे घंटे इंतजार करने के बाद भी जब इलाज शुरू नहीं हुआ तो मरीज के पिता ने डॉ. बीपी यादव को फोन किया। डाक्टर ने उसी के फोन से स्टाफ नर्स आदि को फटकार लगाई। जिससे पूरा स्टाफ नाराज हो गया। तहरीर के अनुसार उन लोगों ने जितना भी इंजेक्शन लिखा था, उसकी पूरी शीशी, ग्लूकोज की बाटल के साथ लगा दिया। इसके करीब 10 मिनट के बाद ही बच्चे की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि सभी पांच आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।