Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई- अंकुर वर्मा

महिला कांग्रेस की 8 पदाधिकारियों ने वापस लिया त्याग पत्र

कबीर बस्तीन्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने पार्टी के भीतर पिछले कुछ दिनों से चल रहे त्याग पत्र देने के सिलसिलों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि चुनाव के समय जो लोग में पार्टी को कमजोर करने का षड़यंत्र करंेगे उनके विरूद्ध संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई की जायेगी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अंकुर वर्मा ने कहा कि यदि किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को कोई शिकायत हो तो उससे वार्ता के लिये कांग्रेस के दरवाजे सदैव खुले हैं किन्तु अनुशासनहीनता को किसी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा। कहा कि यह समय कड़ा संघर्ष कर कांग्रेस की सरकार बनाने का है। प्रियंका गांधी के साथ ही पार्टी के लाखों कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लगातार कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हैं। यदि षड़यंत्र बंद न हुये तो कठोर कार्रवाई ही एक मात्र विकल्प है।
इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा ने अपना और साथ के 7 अन्य पदाधिकारियोें का त्याग पत्र वापस ले लिया है। पत्रकारों से बातचीत में नीलम विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें बरगला कर त्याग पत्र लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष या किसी भी पदाधिकारी से उन्हंे कोई शिकायत नहीं है। वे पूरी निष्ठा से कांग्रेस की मजबूती के लिये योगदान करती रहेंगी। नीलम विश्वकर्मा के साथ  महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा, कंचन विश्वकर्मा, सुनीता देवी, विमला राठी, इन्द्रावती, राधिका देवी आदि उपस्थित रहीं।