Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस के जनसभाओं मे उमडती लाखों की भीड ने कर दिया भाजपा को बेचैन-प्रेमशंकर द्विवेदी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं, आधी आबादी को मुख्य धारा में लाने की ऐतिहासिक पहल और जनसभाओं में उमड़ती लाखों की भीड़ ने सत्ताजीवी भाजपा को बेचैन कर दिया है। बस्ती सदर विधानसभा से टिकट के प्रबल दोवदार कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि हार की हताशा के चलते केन्द्र सरकार द्वारा येन केन प्रकारेण विधानसभा चुनाव टालने की साजिश रची जा रही है।

सरकार देशभर की जनता को विविध तरीके से गुमराह करने का एक और मौका चाहती है, ज्वलन्त मुद्दों से ध्यान हटाकर ऐसे मुद्दों पर केन्द्रित करना है जिससे सत्ता हासिल की जा सके। कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा सत्ताजीवी है, कोई भी मूल्य चुकाना पड़े हर हाल में सत्ता चाहिये। उन्होने कहा रात के 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू किया गया है। दोहरे मापदण्डों को लेकर योगी सरकार पूरे कार्यकाल में चर्चा में रही। मीडिया ने भी कृत्यों पर परदा डालकर वास्तविक तस्वीर और हालात जनता तक नही पहुंचने दिया।

रात में कर्फ्यू है दिन में जश्न मनाये जा रहे हैं। लाखों लोगों को बुलाकर लखनऊ में टेबलेट और समार्टफोन बांटे जा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा यूपी की जनता कांग्रेस पर भरोसा कर रही है। प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं का असर दिखने लगा है। कई दशक से उपेक्षित आधी आबादी पूरी तरह कांग्रेस के साथ खड़ी है। एक ऐसी पृष्ठभूमि तैयार हो रही है जिसमे कांग्रेस को सेवा का मौका मिलता दिख रहा है। इसलिये अपरोक्ष रूप से केन्द्र की मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं की आड़ लेकर चुनाव टालने का षडयंत्र कर रही है, इसे किसी कीमत पर सहन नही किया जायेगा।