Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

राजनीति में क्षत्रिय समाज का बढ़े प्रतिनिधित्व: :कुंवर हरिवंश सिह

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: क्षत्रिय समाज चाहता है कि क्षत्रियों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़े,सभी पार्टियां क्षत्रिय समाज के लोगों को टिकट दे और उनके मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करें उपरोक्त उदगार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिह  ने कहा प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किये। उन्होनें कहा कि चुनाव में हमारी पार्टी उसी पार्टी को समर्थन करेगी जो समाज के लिए कार्य करेंगा।

लोकसभा व विधानसभा मे क्षत्रियों  का गिरता प्रतिशत  व राजनैतिक दलो दवारा हो रही घोर उपेक्षा पर आज संयुक्त  क्षत्रिय संगठनो ने एक मंच पर चिंता चिंतन कर कहा कि मत विभाजित नही होने देगे। सामूहिक  संघर्ष  की रणनीति  बनाकर सडको पर भी हमारा संघर्ष  होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय समन्वय मोर्चे,ट्रस्ट संयोजक क्षत्रिय जन संसद  व अन्य  संगठन से जुड़े नेता कुंवर अजय सिह ने कहा कि देश मे बेरोजगारी सबसे बड़ी  समस्या हैं। जनसंख्या के अनुपात में रोजगार का सृजन हो। जनसंख्या नियंत्रण कानून बने  संविधान मे प्रदत 14 समान नागरिक संहिता कानून लागू हाे ।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेता कुश्ती संघ उत्तर  प्रदेश  उपाध्यक्ष ठाकुर  सूर्यकांत  सिह ने कहा कि  क्षत्रिय महागठबंधन मे एक दर्जन संगठन  हमारे  साथ है । प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण में संगठन मे क्षत्रिय  समाज  के व्यक्ति किसी को ट्रस्टी में नामित किया जाए।