Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रधानमंत्री के पद को नरेन्द्र मोदी ने मजाक बनाकर रख दिया: प्रेमशंकर द्विवेदी

                                     प्रधानमंत्री का ये बयान बेहद शर्मनाक
कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: प्रधानमंत्री के पद को नरेन्द्र मोदी ने मजाक बनाकर रख दिया है, कड़ी सुरक्षा में लगे एसपीजी कमाण्डों की निष्ठा और उनके समर्पण का अपमान करते हुये उन्होने कहा ‘अपने मुख्यमंत्री को थैंक्स कहना, जिंदा लौट आया हूं’। प्रधानमंत्री का ये बयान बेहद शर्मनाक है और उनकी अक्षमता प्रदर्शित करता है। यह बातें कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहीं।

वे बगैर भाषण दिये पंजाब से प्रधानमंत्री के एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत बैरंग लौटने और उनकी शर्मनाक टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक जनसभा में काला झंडा दिखाया गया, विरोध को स्वीकार करते हुये उन्होने पूरे धैर्य के साथ भाषण खत्म किया। गुजरात में करीब एक साल पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर प्राणघातक हमला हुआ था, राहुल जी और सुरक्षा में लगे एसपीजी कमाण्डो पूरे र्धर्य के साथ लौट आये। उन्होने गुजरात के मुख्यमंत्री से इस्तीफा नही मांगा और न ही देश के किसी कोने में राहुल जी के जिंदा लौट आने पर यज्ञ इत्यादि किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा देशवासियों की भावनाओं को भड़काने के लिये बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे धर्म का इस्तेमाल करना पड़े अथवा छल कपट, झूठ फरेब का सहारा लेना, बीजेपी कोई दांव छोडना नही चाहती। कांग्रेस नेता एवं सदा विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा जनता को भाजपा का चाल चरित्र चेहरा खूब समझ में आ गया है। जनता अब गुमराह नही होगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जन कल्याणकारी प्रतिज्ञाओं का असर है कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। कांग्रेस की सरकार बनी तो देश व प्रदेश के राजनीतिक हालात बदलेंगे, आधा आबादी को मुख्य धारा में आकर अपनी क्षमता और कौशल दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा।