Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अपने स्कूली वाहन का फिटनेस करा लें विद्यालय प्रबन्धक: डीएम

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने विद्यालय प्रबन्धको एवं प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया है कि 17 से 21 जनवरी के बीच आरटीओ आफिस में आयोजित कैम्प में अपने स्कूली वाहन का फिटनेस करा लें। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होने कहा कि मतदान पार्टियों के आवागमन के लिए वाहन अधिग्रहित किया जायेंगा। इसमें किसी प्रकार का हीला-हवाली नही होना चाहिए। यदि कोई विद्यालय वाहन उपलब्ध नही कराता है, तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत निर्वाचन कार्य में बाधा मानते हुए वैधानिक कार्यवाही की जायेंगी।
उन्होने कहा कि ए.आर.टी.ओ. द्वारा 234 स्कूली बसें चिन्हित की गयी है, जिनको उनके कार्यालय से फिटनेस प्रमाण पत्र लेना है। उन्होने कहा कि अन्फिट बसों के फिटनेस के लिए प्रधानाचार्य, ए.आर.टी.ओ. कार्यालय के वेबसाइट पर 17 से 21 जनवरी के बीच रजिस्टेªशन करा लें तथा निर्धारित समय पर वाहन ले जाकर फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। जिन स्कूली बसों का मार्च 2022 तक फिटनेस प्रमाण पत्र है, उन्हें रजिस्टेªशन कराने की आवश्यकता नही है।
उन्होने विद्यालय प्रबन्धको को निर्देश दिया है कि निर्वाचन कार्य में सहयोग करते हुए सेण्ट्रल फोर्स को ठहरने के लिए चिन्हित विद्यालयों को सही हालत में रखें। स्कूल में पेयजल, बिजली, शौचालय, कमरें सही हालत में रखे जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। बैठक में सीआरओ नीता यादव, डीआईओएस डीएस यादव, एआरटीओ अरूण प्रकाश चौबे तथा प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहें।