Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विधायक संजय ने बूथों पर लाभार्थियों से बनाया संवाद, गिनाई उपलब्धियां

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: मंगलवार को रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र के रामनगर मण्डल के चन्दोखा, आदमपुर, मैलानी सहित अनेक बूथों पर कोविड नियमों और आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुये लाभार्थियों से संवाद बनाया और टीका लगाकर उनका अभिनन्दन किया।
विधायक संजय ने कहा कि कोरोना की मुश्किलों के बीच भी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला रूकने नहीं दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित विकास के अनेक मोर्चो पर जहां बेहतर कार्य हुये वहीं अधिकांश पात्र लोगों को आवास, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराया गया। पात्र परिवारों के समक्ष जीविका का संकट उत्पन्न न होने पाये इस दिशा में निःशुल्क अनाज, चना, तेल, नमक आदि का वितरण निरन्तर राशन की दूकानों से जारी है। लोगोें से वार्ता करते हुये विधायक संजय ने कहा कि यदि किन्ही कारणों से किसी पात्र को लाभ न मिल पाया हो तो सरकार का गठन होते ही उसे प्राथमिकता से पूरा कराया जायेगा।
बूथों पर आये लाभार्थियों से आशीर्वाद लेते हुये विधायक संजय ने कहा कि  उनका पूरा प्रयास होगा कि आने वाले दिनों में रूधौली क्षेत्र के युवा बेरोजगारों को विधानसभा क्षेत्र में ही उद्यमी बनने का अवसर दिया जाय जिससे वे अपनी बेरोजगारी दूर करने के साथ ही अन्य लोगों को भी उद्यम से जोड़ सके। लाभार्थियोें से वार्ता के दौरान विधायक संजय के साथ बलराम सिंह, अरविन्द पाण्डेय, गौरीशंकर, सत्य प्रकाश, जितेन्द्र गौतम, रामचन्द्र चौधरी, महेन्द्र गुप्ता, अरूण कुमार तिवारी के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।