Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

23 जनवरी को दो पालियों में करायी जायेंगी टेट की परीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव ने बताया है कि आगामी 23 जनवरी को टेट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र के साथ अपने आनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड की मूल प्रति तथा निम्नलिखित में से किसी एक प्रमाणपत्र को साथ लाना अनिवार्य होगा तथा प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति एवं संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार/सक्षम अधिकारी द्वारा इण्टनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति लाना अनिवार्य है।
उन्होने बताया कि शूचितापूर्ण, नकलबिहीन एंव शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शी ढंग से यू.पी. टेट 2021 की परीक्षा 23 जनवरी रविवार को दो पालियों में करायी जायेंगी। पहली पाली 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर हेतु तथा दूसरी पाली 2.30 बजे से 05.00 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होंगी। उन्होने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा आरम्भ होने से 01 घण्टा पूर्व केन्द्र पर प्रवेश दिया जायेंगा। परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व के उपरान्त अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नही होगी। इसलिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी परीक्षा आरम्भ होने से कम से कम 01 घण्टे पहले परीक्षा कक्ष मे पहुॅच जाय।