Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी गई स्वीप, शिकायत, मीडिया मानीटरिंग, एनवीडी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के लिए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में एवं उनके सहयोगी अधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वीप, शिकायत, मीडिया मानीटरिंग, एनवीडी के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन निर्वाचन से सम्बंधित जानकारी को सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से भारत भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी को टैग किया जाए। आचार संहिता से संबंधित यदि कोई बड़ी घटना घटती है उसकी जानकारी मीडिया के लोगों को दी जाए। मीडिया मैनेजमेंट महत्वपूर्ण पहलू है पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता पूर्वक विधानसभा सामान्य निर्वाचन निर्वाचन 2022 को संपन्न कराना है। कोविड-19 का उल्लंघन किसी भी दशा में न होने पाये इसका अनुपालन अक्षरसः से कराया जाए। यदि कोई खबर सोशल मीडिया पर चल रही है उनसे वार्ता करके तत्काल कार्यवाही की जाए। सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सक्रिय रहे, भारत निर्वाचन आयोग किसी भी अधिकारी की शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जनपद में चुनाव से संबंधित वोट डालने वाले 80 वर्ष की आयु के लोग या उससे ऊपर के व्यक्ति, विकलांग व्यक्ति, अनिवार्य सेवा में कार्यरत कार्मिक के लिए फार्म 12 डी लेकर अपने नोडल अधिकारी से प्रमाणित कराकर पोस्टल बैलट प्राप्त कर सकेंगे। 50 प्रतिशत बूथों पर बेबकास्टिंग होगी। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन कोविड को दृष्टिगत रखते हुए वर्चुअल माध्यम से कराया जाए, ज्यादा भीड़ इकट्ठा ना हो, सीमित स्तर पर कार्यक्रम संपन्न कराकर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाए। स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता का ज्यादा से ज्यादा प्रचार- प्रसार किया जाए। विद्यालय के एन0सी0सी0 के बच्चों एवं नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर से सहयोग प्राप्त कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाए। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार- प्रसार किया जाए।
एनआईसी सिद्धार्थनगर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक खान, सूचना विभाग के प्रतिनिधि प्रधान सहायक नजमुल हुदा आदि की उपस्थिति रही