Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

परम्परागत एवं सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जायेगा 73वां गणतंत्र दिवस

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगरः 73वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को परम्परागत एवं सादगीपूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागर में अपर जिलाधिकारी उमाशंकर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी उमाशंकर ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशो तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए गणतन्त्र दिवस मनाया जायेगा। अपर जिलाधिकारी उमाशंकर ने बैठक में बताया कि प्रातः 8ः30 बजे सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों के कार्यालयों पर कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर झण्डा रोहण़ अभिवादन और राष्ट्र गायन के साथ गणतन्त्र दिवस के संबध में विस्तृत चर्चा की जायेगी। प्रातः 9ः00 बजे पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 10ः00 बजे समस्त शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय, जिसमें राष्ट्रगान, सामूहिक गान सम्मिलित हो। विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास एवं देश भक्तों के प्रेरक प्रसंग बताये जाये। इस के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे। प्रातः 10ः00 बजे साईकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक जिला क्रीड़ा अधिकारी होगें। अपरान्ह 2ः30 बजे एन0सी0सी0 स्काउटों एवं गाइड तथा पी0आर0डी0 व होमगार्ड के जवानों का सम्मिलित रूट मार्च किया जायेगा। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला कमान्डेन्ट होमगार्ड होगे। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो व शहीदो की पत्नी को को आमंत्रित कर उनको सम्मानित किया जायेगा।
इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 नीना वर्मा, क्षेत्राधिकारी नौगढ़, पी0डी0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।