Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पांचों विधान सभाओं मे नियुक्त किये गये प्रेक्षक

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की पॉच विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो व्यय प्रेक्षक नियुक्त कर दिये गये है। उक्त जानकारी जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिया है। उन्होने बताया कि हर्रैया एवं कप्तानगंज के लिए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी युद्धस्त कुमार को नियुक्त किया गया है। इनके साथ सुशील कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी, मण्डलीय कार्यालय संयुक्त निदेशक, मो0नं0-9415560110 को लाइजेनिंग आफिसर नामित किया गया है।
उन्होने बताया कि बस्ती सदर, रूधौली एवं महादेवा के लिए यू.एन. मंग राजू को तैनात किया गया है। इनके साथ मनोज कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी, आरएफसी कार्यालय, मो0नं0-9792001857 को नामित किया गया है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए व्यय प्रेक्षक को नामांकन की तिथि 04 फरवरी से 09 फरवरी तक वर्चुअल माध्यम से प्रेक्षक का कार्य करने की अनुमति दी गयी है। उन्होने बताया कि दोनो लाइजेनिंग आफिसर प्रेक्षक के निर्देशन में कार्य सम्पादित करेंगे।