Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बसंत पंचमी पर चित्रांश क्लब महिला विंग ने किया सुंदरकांड का पाठ

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बसंत पंचमी की पावन अवसर पर चित्रांश क्लब महिला विंग के द्वारा साकेतपुरी कॉलोनी में क्लब की कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव के निवास पर मां सरस्वती का विधिवत पूजन कर सुंदरकांड का पाठ किया गया। पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद बांटा गया। चित्रांश क्लब की महिला अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा बसंत बदलाव का प्रतीक है। बसंत पंचमी से इसकी शुरूआत होती है।

न केवल हमारा पर्यावरण बल्कि हमारी सोच, कार्य करने की प्रकृति सब नई हो जाती है। हर व्यक्ति के भीतर उज्जास देखा जाता है। ऐसे में हमें इस बदलाव का स्वागत करना चाहिये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्लब की संस्थापक श्रीमती रेखा चित्रगुप्त, जिला अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, संध्या दिक्षित, ममता श्रीवास्तव, शीला पाठक, निधि श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, संज्ञा श्रीवास्तव, सुमन पांडे, किरण पांडे, उर्मिला पाठक, गीता पांडे, अविनाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त के साथ क्लब के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।