Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

हाथरस: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, मां बेटे की हुई दर्दनाक मौत

कबीर बस्ती न्यूजः
सिकंदराराव। नगर के पंत चोराहे पर एक ट्रक चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाकर बाइक सवार 25 वर्षीय माँ एवं एक वर्षीय बेटा को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे माँ बेटे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने माँ बेटे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हाथरस भेजा है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है ।
      जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र निवासीलाल निवासी ग्राम पंचमपुर भरथरा कोतवाली देहात एटा गाजियावाद में मजदूरी का कार्य करता है। वह बुधवार की शाम अपनी पत्नी व पुत्र को अपनी बाइक पर बिठाकर गाजियावाद से अपने गाँव जा रहा था, जैसे ही यह अपनी बाइक लेकर स्थानीय पंत चैराहे पर पहुंचा तो अलीगढ़ की ही तरफ से पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाकर बाइक को बुरी तरह रौंद दिया। बाइक से गिरी पत्नी एवं बच्चे के सिर पर होकर ट्रक का टायर चढ़ गया। जिससे प्रीती पत्नी मुकेश उम्र 25 वर्ष व पुत्र अतुल उम्र एक वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर लगते ही जोरदार आवाज हुई इसको सुनकर आस – पास के लोग पंत चोराहे पर एकत्रित हो गये। सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पर आ गए तथा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर दोनो शवो को पोस्टमार्टम हेतु हाथरस भेजा है। वहीं घायल पति मुकेश कुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है। दुर्घटना के बाद जी टी रोड पर दूर दूर तक जाम भी लग गया।