Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, घायलों को 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

पीएम और सीएम ने घटना पर जताया शोक

कबीर बस्ती न्यूजः

कुशीनगर: वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान, बुधवार रात हो रही रस्म के दौरान हुए दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम पसर गया है. यहां कुएं को बंद करने के लिए बनाए गए स्लैब के टूटने से 13 युवतियों और बच्चियों की मौत हो गई. एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुएं में और लोगों के होने की आशंका पर, देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा. घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव नौरंगिया की है. इस बीच जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है. कुंए में एनडीआरएफ की टीम शवों की तलाश में है. वहीं, घायलों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है. वहीं हादसे पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।