Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नोटा के लिये मेधा पार्टी चलायेगी जागरूकता अभियान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी ने गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया  कि पार्टी द्वारा जमीनी सवालों को लेकर  लोगों को नोटा पर बटन दबाकर मतदान के लिये प्रेरित करने का अभियान चलाया जा रहा है। तीन चरणों में जागरूकता अभियान के बाद 20 फरवरी से बस्ती मण्डल में अभियान तेज किया जायेगा।
दीनदयाल त्रिपाठी ने बताया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति, एकल पद से आरक्षण समाप्त किये जाने, एससीएसटी एक्ट का दुरूपयोग कर दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमों को वापस कराये जाने, जातिमुक्त संविधान व्यवस्था कायम करने, आरक्षण का लाभ एक बार ही दिये जाने आदि की मांग को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाकर नोटा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया जायेगा।