Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अधिग्रहण आदेश के बाद भी वाहन उपलब्ध न कराने पर वाहन स्वामियों पर होगी कार्यवाही

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : विधानसभा सामान्य निर्वाचन में अधिग्रहण आदेश के बाद भी वाहन उपलब्ध न कराने पर जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर के 31 वाहन स्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। उन्होेने कहा है कि 24 फरवरी को 10.00 बजे तक वाहन उपलब्ध कराया जाना था परन्तु वाहन स्वामियों द्वारा ऐसा नही किया गया। यह लापरवाही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का उल्लघंन है एंव दण्डनीय भी है।
उन्होने बताया कि पुरानी बस्ती में 03, मुण्डेरवा में 02, रूधौली में 03,, कोतवाली में एवं नगर बाजार में 7-7, सोनहा में 02, लालगंज में 05 तथा कप्तानगंज में 02 वाहनस्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगीं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि थानाध्यक्षों के माध्यम से अधिग्रहित वाहनों को किसान डिग्री कालेज बस्ती में उपलब्ध करवायें।