Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सी-विजिल ऐप पर कुल 17 शिकायतें, 10 शिकायतें निराधार, 07 शिकायतों में कार्यवाही

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: विधानसभा सामान्य निर्वाचन में सी-विजिल ऐप पर कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुयी है। उक्त जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि 17 में से 10 शिकायतें निराधार पायी गयी तथा 07 शिकायतों में कार्यवाही करके रिपोर्ट ऐप पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होने वर्तमान में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने एवं निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए नए सी-विजिल (नागरिक सतर्कता) ऐप का लोगों से प्रयोग करने की अपील किया है।
उन्होंने बताया कि सी-विजिल, (नागरिक सतर्कता) नागरिकों के लिए निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय के उल्लंघन की रिपोर्ट करने हेतु एक नया मोबाइल ऐप है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल का आशय नागरिक सतर्कता से है और इसमें नागरिकों द्वारा निर्वाचनों के स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष संचालन के लिए परस्पर सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने पर बल दिया गया है।
उन्होंने जनसामान्य को सी-विजिल एप के बारे में बताते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन की रिपोर्ट में देरी के परिणाम स्वरूप अक्सर अपराधी निर्वाचन आयोग के उड़नदस्तों की नजर से बच निकलते हैं। इसके अतिरिक्त, भौगोलिक स्थिति विवरणों की सहायता से घटना स्थल की तुरंत और सही ढंग से पहचान करने के लिए ठोस प्रतिक्रिया प्रणाली के रूप में सी-विजिल का उपयोग किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप पर की गई शिकायत को मात्र 100 मिनट में निस्तारित करना होता है। इसलिए निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सी-विजिल एप का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर सकता है। सी-विजिल उपयोगकर्ता अनुकूल और आसानी से संचालित किया जाने वाला एक एंड्रॉयड एप्लिकेशन है। इस ऐप की एक विशेषता यह है कि यह उड़नदस्तों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य सुनिश्चित करने हेतु ऐप के भीतर से ऑटो लोकेशन कैप्चर के साथ जीवंत फोटो, वीडियो लेने देता है।