Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

जनहित के सवालों को लेकर जारी रहेगा संघर्ष -महेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । बस्ती सदर से नव निर्वाचित विधायक एवं समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने जनपद के 5 में से 4 सीटों पर मिली सफलता पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि जनहित के सवालों को लेकर सपा का संघर्ष निरन्तर जारी रहेगा।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सूबे में पार्टी की सरकार बनी होती तो घोषणा पत्र के अनुरूप पुरानी पेंशन नीति बहाली, 300 यूनिट निःशुल्क बिजली आदि योजनायें लागू करायी जाती। कहा कि जनादेश का सम्मान सिर माथे पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा जैसे दल को पराजित करने की ताकत समाजवादियों में ही है
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा है कि जितना संभव होगा पार्टी जिलाध्यक्ष और विधायक के रूप में उनके दरवाजे लोगों के लिये सदा खुले रहेंगे।