Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के निर्वाचन के लिए 15 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो जाएगा नामांकन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बस्ती, सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के लिए 15 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल दी है।

उन्होंने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च है। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को प्रातः 8ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक मतदान होगा। इस संबंध में उन्होंने सिद्धार्थ नगर एवं संत कबीर नगर के अपर जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग अफसर को निर्देशित किया है कि 15 मार्च को अधिसूचना जारी कर दें।