Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय “नवोन्मेषी किसान अवार्ड”- 2022 से नवाजे गए किसान विजेंद्र बहादुर पाल

देश के चुनिन्दा किसानों को मिलता है यह पुरस्कार  

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिले के रुधौली ब्लाक के प्रगतिशील किसान विजेंद्र बहादुर पाल को खेती में नवाचार के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय “नवोन्मेषी किसान अवार्ड”- 2022 से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है।  यह पुरस्कार भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद व कृषि अनुसंधान संस्थान भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा पूसा कृषि विज्ञान मेला में प्रदान किया गया। विजेंद्र बहादुर पाल को यह पुरस्कार खेती में किये जा रहे नवाचारों, कालानमक की जैविक खेती, बागवानी, मत्स्य पालन आदि में नवोन्मेषी विधियाँ अपनानें के लिए प्रदान किया गया है।

भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान भारत सरकार द्वारा प्रत्येक साल देश भर के चुनिन्दा 25 किसानों को  “नवोन्मेषी किसान अवार्ड” दिया जाता है। इस अवार्ड के लिए उत्तर प्रदेश से इस बार बस्ती जिले के विजेंद्र बहादुर पाल को चुना गया । जो पूसा मेला ग्राउंड में 11 मार्च को भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद व कृषि अनुसंधान संस्थान भारत सरकार नई दिल्ली के अधिकारी उपमहानिदेशक डॉ ए. के सिंह,  निदेशक डॉ . ए. के सिंह, डॉ. नफीस अहमद, डॉ मुरली कृष्णन, डॉ. एस आर विश्वनोई , डॉ. भोपाल सिंह तोमर, डॉ. जय प्रकाश डबास, डॉ, निर्मल चंद्रा के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रगतिशील किसान बिजेंद्र बहादुर पाल के राष्ट्रीय “नवोन्मेषी किसान अवार्ड”- 2022 से नवाजे जाने पर कृषि पत्रकार बृहस्पति कुमार पाण्डेय, कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के अध्यक्ष डॉ. प्रो. एस. एन. सिंह, वैज्ञानिक राघवेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ डी. के. श्रीवास्तव, डॉ. प्रेम शंकर, जे. पी शुक्ला, डॉ. वीना सचान, नवोन्मेषी किसान अवार्डी राम मूर्ति मिश्र, राजेन्द्र सिंह, अमित विक्रम त्रिपाठी, अहमद अली, अरविन्द पाल, अरविन्द सिंह, आज्ञा राम वर्मा, आदि नें बधाई दी है ।