Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

रोटरी क्लब ग्रेटर की पहल: 0 से 5 साल के बच्चों को पिलाया दो बूंद जिन्दगी की

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती।  पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर बस्ती के द्वारा बूथ संख्या 79 साईं मंदिर पर 0 से 5 साल के बच्चों को दवा पिलाने के लिए कार्यक्रम कराया गया जिसका उद्घाटन जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉक्टर एफ हुसैन ने किया ।
इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ डॉक्टर स्नेहिल परमार नगरिया नोडल अधिकारी डॉक्टर अजीत कुमार कुशवाहा यूनिसेफ के आलोक कुमार राय राकेश मणि त्रिपाठी हरेंद्र मिश्रा सच्चिदानंद चौरसिया क्लब के सचिव मुनीर उद्दीन अहमद रोटेरियन त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव के द्वारा बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई । इस अवसर पर बच्चों में क्लब के द्वारा बिस्कुट टॉफी गुब्बारे का वितरण किया गया पोलियो टीम में श्रीमती प्रियंका आर्य आशा प्रिया आंगनवाड़ी वॉलिंटियर नेहा शामिल थे क्लब के द्वारा बूथ संख्या 78 बाबा क्लीनिक सिटी कार्मेल स्कूल पर भी क्लब के द्वारा सहयोग करते हुए बच्चों को दवा पिलवाई गई ।
इसी क्रम में क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. वीे.के. वर्मा, रोटेरियन श्रीमती राजेश्वरी वर्मा के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र आंगनबाड़ी केंद्र कोटवा एवं प्राइमरी पाठशाला मरहा पर क्लब सहयोग से बच्चों को पोलियो ड्रॉप की दवा पिलाई गई और बिस्कुट का वितरण किया गया । डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि कोई बच्चा पोलियो ग्रस्त न हो इसके लिये दो बूंद जिन्दगी की बहुत जरूरी है। कहा कि रोटरी इस दिशा में लगातार सक्रिय है।
कार्यक्रम संयोजक अध्यक्ष रोटेरियन एल के पाण्डेय ने लोगों से आग्रह किया कि  पड़ोसी देशों में पोलियो की केस मिलने के कारण अपने देश में पोलियो कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।  अपने बच्चों को पोलियो बूथ के अवसर पर दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं।