Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

आगरा: जलेसर से आगरा जा रही प्राइवेट बस खाई मे पलटी, दर्जनभर से अधिक सवारियां घायल

कबीर बस्ती न्यूजः

आगरा: आगरा-जलेसर रोड पर जमाल नगर भैंस के पास स्थिति रेलवे ओवर ब्रिज को पार कर रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई, जिससे बस में सफर कर रही दर्जनभर से अधिक सवारियां घायल हो गईं । घायलों को ग्रामीणों और बाद में पहुंची पुलिस की मदद से एंबुलेंस एवं अन्य सरकारी वाहनों की मदद से उपचार के लिये एसएन अस्पताल आगरा भेजा गया है।

घटना शनिवार शाम तीन बजे की है । जलेसर की तरफ से एक प्राइवेट बस सवारियां लेकर आगरा की तरफ जा रही थी। जमाल नगर भैंस स्थिति रेलवे ओवर ब्रिज को पार करते समय बस अचानक अनियंत्रित हो गई और ओवर ब्रिज के किनारे खाई में जाकर पलट गई। बस के पलटते ही चालक फरार हो गया।

बस के पलट जाने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने तत्काल ही घायल सवारियों को एसएन हॉस्पिटल आगरा में भेजना शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता व पुलिस क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना के आधा घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। गुस्साये ग्रामीणों और पुलिस के बीच देर से आने को लेकर बहस भी हुई। बाद में मामला शांत हो गया। वहीं घटना के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

 हादसे में घायल-

घायलों में प्रेम शंकर पुत्र बाबूलाल निवासी जामपुर थाना बरहन , कमलेश निवासी गांव बरई सिकन्दरा राऊ, सीमा निवासी सिकन्दरा राऊ, शिवांग निवासी जलेसर , राधा निवासी बुढाना ताजगंज आगरा, दीपक शर्मा निवासी जलेसर एटा, आकाश पुत्र राकेश निवासी जलेसर एटा, रत्नेश शर्मा पत्नी दीपक शर्मा निवासी जलेस , मूल चन्द निवासी नाई की सराय टेढी बगिया आगरा आदि के नाम अभी तक पता लग सके हैं।