छात्रों को दिया यातायात नियमों की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। बुधवार को सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से के.पी.डी. के.पी.सी. पब्लिक स्कूल सुकरौली के छात्रांें को सड़क जागरूकता अभियान की कड़ी में जानकारी दी गई। सुमन ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ई. अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क हादसों के कारण अनेक लोग अकारण मौत के मंुह में समा रहे हैं या विकलांगता भोगने को अभिशप्त है। देश में सड़क हादसों में मौतों की संख्या लगातार बढ रही है। तेज रफ्तार, शराब पीकर नशे में गाडी चलाना, ओवर टेंकिग और यातायात नियमों की जानकारी न होने के कारण हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होने छात्रों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
सड़क जागरूकता कार्यक्रम में ई. अतुल श्रीवास्तव, ई. आर.पी. यादव, ई. विनोद कुमार यादव,  कौशल किशोर श्रीवास्तव, शिप्रा चौबे,  प्रधानाचार्य सुमन भारती आदि ने छात्रों को दुर्घटना से बचाव और सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुये कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। यातायात नियमों के पालन से ही दुर्घटनायें रूकेंगी।
सुमन ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के प्रबन्धक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर जागरूकता के अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। बताया कि प्राकृतिक प्रकोप, भूकम्प, महामारी, कोरोना, जल संरक्षण, विज्ञान संचार, खाद्य पदार्थो की शुद्धता और मिलावट के खतरे, स्वच्छता, पेयजल, खनिज पदार्थ, औषधि, पर्यावरण रक्षा आदि के क्षेत्र में संस्थान अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है इससे जागरूकता रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश, हरिश्याम यादव, रूपा देवी, उमेश, विशाल, शारदा यादव, सुनीता यादव, माला यादव, अंकिता विश्वकर्मा, अनामिका यादव, ममता चौधरी, माया देवी, रेनू श्रीवास्तव, शकुन्तला वर्मा, विकास लाल आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन