Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

‘महंगाईमुक्त भारत अभियान’ के तहत मोटरसाइकिल पर माला पहनाकर दर्ज कराया प्रतीकात्मक विरोध

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। पेट्रोल ड़ीजल रसोई गैस व अन्य वस्तुओं के बढ़ रहे दामों के विरोध में कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर 31 मार्च से प्रदेश भर में शुरू हुये ‘महंगाईमुक्त भारत अभियान’ के तहत बस्ती में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से एपीएन पीजी कालेज परिसर में मोटरसाइकिल पर माला पहनाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया।
जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा छात्र 20 से 50 किमी. बाइक चलाकर रोजाना कालेज आते हैं। पेट्रोल की कीमत 102 रूपये पहुंच गयी है। केन्द्र की जनविरोधी भाजपा सरकार बेतहाशा महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम है। प्रधानमंत्री को चाहिये जनता को राहत पहुंचाने के लिये समय रहते ठोस कदम उठायें। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशान्त चौधरी, पवन अग्रहरि, मनीष श्रीवास्तव, संदीप यादव, दीपांशु गौतम, अजय चौधरी सहित तमाम छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने कहा कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर 3 चरणों में विरोध दर्ज कराया जायेगा।